2,068 total views, 5 views today

प्रश्न ― जिस पुरुष का उत्थान/ पतन होना वाला है उनके पूर्व लक्षण बताएं ?
उत्तर ― १-जो पुरुष काम और क्रोध के वशीभूत हो गये हो।
२- जो वृद्ध पुरुषों की हँसी उडा़या करते हैं।
३- जब ऊंचे आसनों पर बैठे हुए नवयुवक बड़े बूड़ो के आ जाने पर भी पहले की भांति न हो उठकर खड़े होते हैं न प्रणाम करते हैं।
४- जब बाप के रहते बेटा मालिक बन जाता है।
५- निन्दित कर्म द्वारा जिन्हें महान धन प्राप्त हो गया हो, तथा उसी प्रकार धनोपार्जन करने की अभिलाषा बढ़ गयी हो।
६- जो रात मे जोर जोर से हल्ला मचाते हैं।
७- जब पुत्र पिताओ पर, स्त्रियां पतियों पर आत्याचार करने लगें।
८-जो पुरुष माता पिता, वृद्ध पुरुष,आचार्य अतिथि और गुरुजनों का अभिनंदन नहीं करते।
९- जो पुरुष संतानों के लालनपालन पर भी ध्यान नही देते हैं।
१०-रसोई मन वाणी और क्रिया द्वारा शौचाचार का पालन नहीं करते।
११- जो भोजन बिना ढके ही छोड़ देते हैं।
१२- घर मे अनाज के दाने बिखरे रहते है।
१३- जो दूध को बिना ढके छोड़ देते हैं।
१४- घी को जूठे हाथो से छू देते हैं।
१५- घर की मरम्मत नही करते है।
१६- पशुओं को घर मे बांध देते हैं किन्तु चारा और पानी देकर उनकी सेवा नहीं करते है।
१७- छोटे बच्चे आशा लगायें रहते है और खाने की चीजें स्वयं खा लेते हैं।
१८-जो सूर्योदय तक सोने लगे और प्रातःकाल को रात समझें।
१९- जिनके घर मे दिन रात कलह मचा रहे।
२०- जिनके घर मे वर्णशंकर संतानें होने लगे।
२१- घर के लोगों मे पवित्रता नहीं रह गयीं हो।
२२- जो विद्धान एवं अज्ञान मे कोई अंतर न समझे।
२३- जब स्त्रियां पुरुषों का आचरण करने लगे।
२४-जब शिष्य गुरु की सेवा करना नहीं चाहता।
२५- कोई कोई गुरु शिष्यों को दोस्त बनाकर रखें।
२६- जब वेदवेत्ता ज्ञानी जो गम्भीरता मे समुद्र के समान है ,खेती के कामों मे संलग्न हो जाय।
२७- सास ससुर के सामने ही बहु सेवकों पर शासन करने लगे, पति को आदेश दे और सबके सामने पति को बुलाकर उससे बात करे।
अगर ये बातें दिखाई दे तो समझो शीध्र ही उन पुरुषों का पतन होने वाला है।