1,109 total views, 1 views today

अभाव माने कुछ न होना, अर्थात कुछ भी न होना , न ब्रह्माण्ड होना न अन्य गिलेक्सी न हम आप कुछ भी शेष नहीं।
पहले जानते हैं कि कितने तरह के अभाव- उत्तर में अभाव चार तरह के होते हैं।
१-अत्यन्ताभाव :- Non Activity,Unmanifest, Silence जैसे आकाश मे फूल खिलना।असंभव।
२– अनन्याभाव :- जैसे निब्बू का खट्टा स्वाद शर्बत मे नहीं। lively transformation self interaction ( mutual non existence)
३- प्रज्ञाभाव :- जैसे दही में दूध का अभाव।
Emergence of following structure of natural law new state.
४–प्रध्वंशाभाव:- collapse of old state. Applies to the present and the future modification .
आइये पहले वेदों से समझते है शुरुआत की शुरुआत में कुछ था भी या कुछ नहीं था।
ऋग्वेद में १० वे मंडल के १२९ वे ” नासदीय सूत्र ” मे लिखा है
नासदासीन्नों सदासीत्तदानी
नासीद्रजो नो व्योमा परोयत् ।
किमारीवः कुह कस्य शर्मन्नम्भः किमासीद गहनं गंभीर म्।
मूलारम्भ में सत ( सृष्टि का व्यापार ) असत = अव्यक्त परब्रह्म नहीं था। और उस समय नाना लोग (लोक) भी नहीं थे। न यहाँ परम आकाश था। और जो उससे भी परे है वह भी न था। उस समय क्या पदार्थ सबको चारों ओर से घेर सकता था? कुछ भी नहीं। यह सब फिर कहाँ था ,और किसके आश्रय में था। तो फिर क्या गहन।अर्थात जिसमें किसी पदार्थ का प्रवेश न हो सके ऐसा गंभीर”अम्भस” कोई व्यापक भासमान “आप” तत्व विद्यमान था ?
गहनं गभीरं अंभ किं आसीत= उस समय गहन और गम्भीर जल कौन सा था। अर्थात किसी भी प्रकार का जल नहीं था। फिर क्या था ?
ब्रह्म आकाश में उपलब्ध है, उसकी अखण्डता को खण्ड खण्ड करके विभिन्न स्वरूप बनाती है उसे माया कहते हैं। माया ही ब्रह्म से :-
१- भावरुप मे:- बिन्दु, नाद, भुवन
२- पदार्थरुप में:- अव्यय,अक्षर, क्षर
३- शब्द रुप में:- स्वर,व्यजंन, पद बनाती हैं।
माने सामग्री के नाम पर ब्रह्म है।
आकाश मे फैला सारा पदार्थ- ब्रह्म है।
आकाश की स्पंदन शक्ति—- माया है।
वर्णों की उत्पत्ति नाद से ( नाद अव्यक्त है)
शब्द की उत्पत्ति वर्ण से ( वर्ण वयक्त है)
नाद सृष्टि का आधार, आकाश का गुण भी नाद,ब्रह्म भी नाद।
आइये विज्ञान मे समझते हैं ।
Universe= 4 % of Atom
+23% of Dark Matter
+73% of Energy
से बना है। Zero state= singularity
Next stage of Ambhas ( cosmic water)
Then quark,gluon,plasma
Big bang के तुरंत बाद ही क्वार्क और ग्लूओन मिलते हैं।♂ Lambda= Baryon ( proton & neutron) then partical and Anti particles
Matter and Anti matter .
Continue…….