812 total views, 1 views today

वर्ष :- पृथ्वी की एक बार सूर्य सूर्य की परिक्रमा करने मे लगा समय वर्ष मान कहलाता है। ये ५ प्रकार के होते हैं।
(१)-चान्द्र वर्ष :- यह समान्यतः १२ चन्द्र मासों का होता है परन्तु जब अधिमास पड़ जाता है, तब १३ महिनों का हो जाता है। समान्यतः यह वर्ष ३५४ दिनों का होता है।
(२)सौरवर्ष :- यह बारह सौर मासो का होता है, जिसमें लगभग ३६५.२५ दिनो का होता है।
(३) सावन वर्ष :- यह बारह सावन मास का होता है इसमें ३६० दिनो का होता है।
(४) नक्षत्र वर्ष :- यह बारह नक्षत्र मासों का होता है ,जिसमें ३२४ दिन होते हैं।
(५) बृहस्पत्य वर्ष :- यह मेष आदि एक-एक राशियों मे बृहस्पति का संचरण पूरा होने पर लगभग ३६१ दिनो का होता है।