795 total views, 1 views today

वार/ दिन :-
~~~~~~~|~~~~~
दिन की प्रथम होरा का जो स्वामी होता है, उस दिन का वार उसी ग्रह के नाम से होता है। एक दिन मे 24 होरा होती हैं, अतः एक घंटे के समय का नाम होरा है।
सृष्टि के प्रारंभ में सर्वप्रथम सूर्य दिखलाई पड़ता है अतः पहली होरा का स्वामी सूर्य है, प्रथम वार का नाम सूर्यवार या रविवार है। दूसरे दिन की पहली होरा का स्वामी चन्द्रमा है अतः दूसरे दिन का नाम चन्द्रवार / सोमवार है। इस प्रकार कुल सात वार होते हैं।
वार स्वामी संज्ञा स्वभाव फल
१सूर्यवार शिव क्रूर स्थिर गायन कला में शुभ
२ सोमवार दुर्गा सौम्य चर। शुभ कार्यार्थ
३मंगलवार कार्तिकेय क्रूर उग्र। द्यूत क्रीड़ार्थ
४ बुधवार विष्णु। सौम्य सम। व्यापार हेतु शुभ
५ गुरुवार ब्रह्मा सौम्य। लघु। विद्या हेतु शुभ
६ शुक्रवार इन्द्र सौम्य मृदु वाद विवाद शुभ
७ शनिवार काल क्रूर तीक्ष्ण। आपरेशन शुभ