934 total views, 1 views today

वारों के अनुसार निम्न कार्य किए जा सकते हैं―
रविवार― राज्योभिषेक,ललित कलाएं सीखना, राज्य सेवा, पशु -क्रय, औषधि-निर्माण, धातु-कार्य, यज्ञ आदि, मन्त्रोपदेश आदि शुभ कार्य किये जा सकते हैं।
सोमवार :- आभूषण-निर्माण, वाटिका-संगीत, नृत्य कलारंभ,कृषि कार्य आदि शुभ हैं।
मंगलवार :- वाद विवाद करना, चढ़ाई करना, बदला लेना, धोखा देना, संधि विच्छेद करना।
बुधवार:- लेखन-कार्य का आरम्भ, सहित्यारंभ,संगीत कलारंभ, पाणिग्रहण, धान्य-संग्रह आदि कार्य शुभ है।
गुरुवार:- वस्त्राभूषण, नया वाहन घर लाना, औषधि-संग्रह,अलंकार धारण,यज्ञ,हवन,प्रतिष्ठा, देवार्चन, नवग्रह पूजन,धार्मिक कार्य आदि किये जा सकते हैं।
शुक्रवार :- धन सम्बंधी कार्य, नवीन, वस्त्राभूषण, कृषि कार्य, नृत्य-वाद्य, गीत कलारम्भ,स्त्रीसंसर्ग।
शनिवार :- असत्य भाषण,विषदान,अस्त्र शस्त्र धारण करना, नवीन गृह प्रवेश आदि कार्य शुभ माने जाते हैं।
वारो की अशुभता को शुभता में परिवर्तित करने के लिए निम्न चीजों का प्रयोग करें।
१- रविवार― ताम्बूल भक्षण।
२- सोमवार― चन्दन का प्रयोग।
३- मंगलवार― पुष्प का प्रयोग।
४- बुधवार ― बहुमंत्र उच्चारण।
५- गुरुवार ― शिव पूजन।
६- शुक्रवार ― श्वेत वस्त्र धारण।
७- शनिवार ― विप्र सम्मान।