February 3, 2019

वास्तु शास्त्र-भाग 3

 959 total views,  1 views today

प्रकृति ने अनेक रंगों का सृजन किया है।प्रत्येक रंग की अपनी नियति तथा अलग प्रभाव होता है। जैसे यदि आप फर्श मे काले रंग का अधिक उपयोग करेंगे तो राहु ग्रह का प्रभाव बढ़ जायेगा और जीवन चिंता ग्रस्त हो जायेगा।,इसके विपरीत यदि दीवारों पर और फर्श पर सफेद रंग का अधिक प्रयोग करेंगे तो लोग अत्यधिक महत्वाकांक्षी हो जायेंगे और भोग विलास के कारण जीवन मे बाधाएं ही बाधाएं आयेगी। अतः उचित रंग राशि और नक्षत्र के अनुसार करें और जीवन को सुखमय और शांति मय बनायें।
” राशि और उसका रंग “
~~~~~~~~~~~~~
१- मेष – लाल रंग।
२ -वृष राशि – सफेद रंग।
३ -मिथुन राशि – हरा रंग।
४- कर्क राशि – सफेद रंग।
५- सिंह राशि – चमकीला लाल।
६- कन्या राशि – हरा रंग।
७- तुला राशि – सीमेन्ट जैसा रंग।
८-वृश्चिक राशि -गुलाबी, लाल, पीला।
९- धनु राशि – पीला रंग।
१०- मकर राशि – सीमेंट जैसा रंग।
११- कुम्भ राशि – नीला,गुलाबी।
१२- मीन राशि – पीला रंग।
^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
नक्षत्र और उससे सम्बंधित रंग :-
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
१-अश्विनी ― धुएं जैसा रंग।
२-भरणी ― मिश्रित रंगों का प्रयोग।
३- कृत्तिका ― गुलाबी, चंदन जैसा रंग।
४-रोहिणी ― सफेद, हल्का पीला।
५-मृगशिरा ― लाल, कत्थई।
६-आर्द्रा ― सलेटी, नीला,काला।
७-पुनर्वसु ― पीला, गुलाबी, बदानामी।
८-पुष्य ― क्रीम, पीला, गुलाबी।
९-आश्लेषा ― तोते जैसा हरा रंग।
१०-मघा ― भूरा ,श्वेत, गुलाबी।
११-पूर्वाफाल्गुनी ― आसमानी, दूधिया ,सफेद।
१२-उत्तराफाल्गुनी ― कत्थई।
१३-हस्त – पीला , सफेद।
१४-चित्रा― गुलाबी,क्रीम।
१५-स्वाती ― मिश्रित रंग।
१६-विशाखा―पीला, सफेद।
१७-अनुराधा―नीला,भूरा।
१८-ज्येष्ठा―लाल,पीला।
१९- मूल ―भूरा, नारंगी, नींबू, सफेद।
२०-पूर्वाषाढ़ा―सफेद रंग।
२१-उत्तरषाढा़―हरा रंग।
२२-श्रवण―सफेद।
२३-धनिष्ठा―सिन्दूरी, बादामी।
२४-शतभिषा―नीला,आसमानी, जामुनिया।
२५- पूर्वाभाद्रपद―सुनहरा, सिंदूरी।
२६-उत्तराभाद्रपद―काला,नीला रंग।
२७- रेवती― हरा रंग।
इस प्रकार आप अपनी राशि और जन्म नक्षत्र अनुसार रंगों का चयन कर सकते हैं।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
1-गहरा शुद्ध लाल ― प्रेम और मिलन सरिता का
2-चमकदार लाल ― चाह और लालसा।
3-मध्यम लाल ― स्वास्थ्य।
4-गहरा गुलाबी ― स्त्रीत्व।
5-मध्यम गुलाबी ― कोमलता, सरलता।
6-गहरा नारंगी ― महत्वाकांक्षी
7- मध्यम नारंगी ― संघर्ष शीलता।
8-हल्का नारंगी ― तीव्रता को दर्शाता है
9-तीव्र हल्का सुनहरा ― मोहकता का
10-गहरा सुनहरा ―वैभव का प्रतीक
11- मध्यम सुनहरा ― सम्पन्नता
12-गहरा पीला ― स्फूर्ति का
13-मध्यम पीला ― अच्छाई
14-हल्का पीला ―बुद्धिमत्ता
15-गहरा नीला, ― ईमानदारी
16-तीव्र मध्यम नीला―आदर्शवाद का
17- हल्का मध्यम नीला ―दयालुता
18-हल्का नीला ― शांतिप्रियता
19-गहरा हरा ― भोलापन
20-मध्यम हरा― खुलेपन को प्रदर्शित
21- गहरा बैंगनी―वैभव का प्रतीक
22-हल्का बैंगनी ―कोमलता को दर्शाता है
23-गहरा भूरा― उपयुक्तता का प्रतीक
24-तीव्र मध्यम पीला ― मानवता-प्रेम का प्रतीक

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *