
जिस दिन – जिस समय सूर्य एक राशि से दूसरी राशि मे जाता है तो सूर्य की संक्रांति होती है। कल 14 जनवरी 2019 को सूर्य शाम 19 बजकर 52 मिनट पर मकर राशि मे प्रवेश किया था, अतः आज सूर्योदय पर लोगों ने तिल स्नान कर मकर संक्रांति का उत्सव सूर्य को नमस्कार कर मनाया। आज से लेकर एक माह तक विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव होगा।
मेष राशि + वृषभ राशि वालों को निश्चित ही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। वृष राशि वालों की यात्रा सफल।मिथुन राशि+ कर्क राशि वालों को भोग प्राप्त ,सुखद।
आश्लेषा नक्षत्र मे जन्मे कर्क राशि वाले एवं सिंह राशि वालों को थोड़ी परेशानी हो सकती हैं।
उ .फाल्गुनी नक्षत्र मे जन्मे सिंह राशि वाले ,+ कन्या राशि+तुला राशि+वृश्चिक राशि वालों को नवीन वस्त्रो की प्राप्ति होगी।
ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्मे वृश्चिक राशि वाले, धनु राशि वालों को हानि के योग है।
मकर राशि+ कुंभ राशि+ मीन राशि वाले को शुभ ही शुभ है उन्हें विपुल धन की प्राप्ति होगी।
मीन राशि वाले वे लोग जो रेवती नक्षत्र मे पैदा हुए हैं उन्हें रास्ता चलना पड़ेगा।