December 9, 2020

55 Types of Daan(दान)not recommended in Vedas

 726 total views,  3 views today

५५ प्रकार के दान निष्फल होते हैं 
~~~~~~~~~~~~~~~~~

|| दानी लोग ध्यान दें ||

********************
१- जो दान अश्रद्धा या अपमान के साथ किया जाता है।
२- जिसे दिखावे के लिए किया जाता है।
३- जो दान पाखंडी को प्राप्त हुआ है।
४- जो दान शूद्र के समान आचरण वाले पुरुष को दिया जाता है।
५- जिस दान को देकर अपने ही मुँह से बार बार बखान किया गया है।
६- जिस दान को रोष पूर्वक दिया गया है।
७- जिस दान को देकर पीछे से शोक किया जाता है।
८- जो दम्भ से उपार्जित अन्न का हो।
९- जो दान झूठ बोलकर लाये हुए अन्न का हो।
१०- ब्राह्मण के धन का दान हो।
११- चोरी किये हुए लाए गये द्रव्य का दान हो।
१२- कलंकी पुरुष के घर से लाये हुए धन का दान किया हो।
१३- जो दान पतित ब्राह्मण को दिया गया हो।
१४- जो दान वेद विहीन पुरुषों को दिया गया हो।
१५- सबके यहां याचना करनेवाले को दिया गया हो।
१६- एक बार संयास लेकर फिर गृहस्थ आश्रम मे प्रवेश करने वाले को दिया गया दान।
१७-जो दान वेश्यागामी को दिया गया हो।
१८- ससुराल में रहकर गुजारा करनेवाले ब्राह्मण को दिया गया हो।
१९- जिस दान को कृतघ्न ने ग्रहण किया हो।
२०- जो दान पातकी को दिया गया हो।
२१- वेद बेचने वाले को दिया गया दान भी व्यर्थ है।
२२- स्त्रीं के वश मे रहने वाले को दिया गया दान भी व्यर्थ है
२३- राज सेवक को कभी दान नहीं देना चाहिए।
२४- जोशी जो घर घर जाकर भविष्यवाणी करता है।
२५- तान्त्रिक को दिया गया दान व्यर्थ है।
२६- शूद्र जाति की स्त्री से संबंध रखने वाले ब्राह्मण को दिया गया दान व्यर्थ है।
२७- अस्त्र शस्त्र से जीविका चलाने वाले को दिया गया दान व्यर्थ है।
२८- नौकरी करने वाले को दिया दान व्यर्थ है।
२९- साँप पकड़ने वाले को दिया गया दान व्यर्थ है।
३०- पुरोहिती करनेवाले वाले को दिया दान निष्फल है।
३१- जिस दान को वैद्य ने ग्रहण किया हो निष्फल है।
३२- जो दान बनिए के काम करने वाले को दिया गया हो।
३३- शूद्र यदि मंत्र जप कर जीविका चलाएं तो उसे दिया दान निष्फल है।
३४- शूद्र के यहां गुजारा करनेवाले को दिया गया हो।
३५- वेतन लेकर जो मंदिर में पूजा करता हो उसको दिया गया दान व्यर्थ है।
३६- देवोत्तर संपत्ति को खा जाने वाले को दिया गया दान।
३७- तस्वीरे बनाने वाले को दिया गया दान निष्फल है।
३८- नाटक नौटंकी करनेवाले को दिया गया दान निष्फल है
३९- माँस बेचकर जीविका चलाने वाले को दान नहीं देना चाहिए।
४०- सेवा सुश्रुआ करने वाले को भी दान नहीं देना चाहिए
४१- आचार हीन ब्राह्मण को भी दान नहीं देना चाहिए।
४२-जो ब्राह्मण उपदेश न देता हो उसे भी दान नहीं देना चाहिए।
४३- ब्याजखोर को भी दान नहीं देना चाहिए।
४४- अनाचारी को भी दान नहीं देना चाहिए।
४५- अग्निहोत्र न करनेवाले को भी दान नहीं देना चाहिए।
४६- सन्ध्योपासना से दूर रहने वाले को भी दान नहीं देना चाहिए।
४७- झूठे वेश धारण करने वाले को दान देना निष्फल है।
४८- शूद्र के घर मे रहने वाले ब्राह्मण को भी दान नहीं देना चाहिए।
४९- सबके साथ और सब कुछ खाने वाले को भी दान नहीं देना चाहिए।
५०-नास्तिक को दिया गया दान निष्फल है।
५१- धर्म विरोधी को भी दिया गया दान निष्फल है।
५२- धर्म विक्रेता को दिया गया दान निष्फल है।
५३- नीच प्रवृत्ति वाले को दिया गया दान निष्फल है।
५४- झूठी गवाही देने वाले को दिया गया दान निष्फल है।
५५- कूटनीति से गांव के लोंगो को लड़ाई-झगड़ा करवाने वाले को दिया गया दान व्यर्थ है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *