792 total views, 3 views today

सौर्यमंडल मे आज १४अप्रैल २०२१ को दो ग्रहों ने राशि परिवर्तन किया है, सूर्य संक्रांति के अन्तर्गत सूर्य मीन राशि को छोड़कर अपनी उच्च राशि मेष मे प्रवेश किया है, और मंगल ने भी वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश किया है।
चन्द्र राशि से गोचरानुसार विभिन्न नक्षत्रों मे जन्मे व्यक्ति के ऊपर क्या प्रभाव होगा जानते हैं।
(१) अश्विनी, भरणी, कृत्तिका नक्षत्र मे जन्मे व्यक्तियों को यात्रा, सफर,या रास्ता चलना पड़ेगा।
(२) रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य,आश्लेषा नक्षत्र में जन्मे व्यक्तियों को सुखों की प्राप्ति होगी।
(३) मघा,पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र मे जन्में व्यक्तियों को व्यथा अथवा कष्ट प्राप्त होगा।
(४) हस्त,चित्रा,स्वाती, विशाखा, अनुराधा ,ज्येष्ठा नक्षत्र मे जन्मे व्यक्तियों को संसार के भौतिक सुख साधन प्राप्त होगें। स्त्रियों को आभूषण और पुरुषों को नवीन वस्त्र।
(५) मूल , पूर्वाषाढा, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र मे जन्मे व्यक्तियों को समय हानिकारक है।
(६) श्रवण,धनिष्ठा,शतभिषा,पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्रों में जन्मे व्यक्तियों को आर्थिक लाभ होगा।
कुछ राशियों पर इन दो ग्रहों के गोचरीय परिवर्तन से ज्यादा प्रभाव महसूस होगा वो हैं कुंभ, वृश्चिक, कर्क,और मिथुन राशि आइये जानते है क्या निगेटिव और क्या
पोजेटिव होगा।
(१)कुंभ राशि → बिना कारण चिंता, संतति कष्ट, लोगों से कलह, ज्वर से परेशानी हो सकती है, परन्तु स्थान प्राप्ति(प्रोमोशन) ,धन संग्रहसे हर्ष,शुभ समाचार, शुभ कार्य, शत्रुओं का नाश और कलह मे विजय प्राप्ति होगी।
(२) वृश्चिक राशि→ ज्वर, चोट,घाव,पीड़ा,धन नाश और मान हानि मंगल के प्रभाव से होगी परन्तु सूर्य के प्रभाव से रोगों का नाश ,शत्रुओं पर विजय ,शोक,मोह, विकलता का नाश होगा और चित्त मे प्रसन्नता होगी।
(३) कर्क राशि→ धन हानि, उष्णता ताप से रोग,चिंता और उद्वेग होगा, परन्तु जिस कार्य सिद्धि के लिए काम कर रहे हो उसमें सफलता मिलेगी एवं बड़ा कार्य पूरा होगा।
(४) मिथुन राशि→ अन्तःशोक,चिंता, कुटुम्बियों से वियोग, रक्त सम्बंधी रोग,पित्त जनित पीड़ा, ज्वर संभव है परन्तु स्थान की प्राप्ति, सम्मान मे वृद्धि, द्रव्य लाभ ,रोग से छुटकारा, आर्थिक और शारीरिक स्वास्थ्य लाभ भी होगा।
सूर्य गोचर में मे किसी प्रकार का अथवा किसी भी ग्रह का वेध नहीं है, जबकि मंगल गोचर में मेष राशि के लिए वेध है।
इस माह ४ग्रहों का गोचरीय परिवर्तन (गुरु, शुक्र,सूर्य, मंगल) आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा जानने के लिए एस्ट्रोलॉजीमिशन डाट काम पर विजिट करें।