164 total views, 3 views today

【 खण्डग्रास /खग्रास चन्द्र ग्रहण २६ मई २०२१ 】
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
सन २०२१ मे २ सूर्य ग्रहण और ०२ चन्द्र ग्रहण होगें।
पहला चन्द्र ग्रहण संवत २०७८ वैशाख पूर्णिमा बुधवार दिनांक २६/५/२०२१ को अनुराधा नक्षत्र, वृश्चिक राशि पर लगेगा जो पूर्ण चन्द्र ग्रहण होगा।
खण्डग्रास ग्रहण → भारतीय परिक्षेत्र के पूर्वोत्तर भारत में कटक,बिहार, कोर्णाक, कोलकाता, खडगपुर, गुवाहाटी, चेरापूंजी, जोरहाट, डिब्रुगढ़, तेजू,दिमापुर, दुर्गापुर, पारादीप, पुरी,भुवनेश्वर, वर्धमान तथा शिलांग मे दिखाई देगा। इसके अलावा दक्षिण पूर्व एशिया, आस्ट्रेलिया, कनाडा, उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक-प्रशांत महासागर, अन्टार्कटिका क्षेत्रों में दृश्य होगा।
खग्रास चन्द्र ग्रहण → आस्ट्रेलिया, जापान, कोरिया, रुस आदि क्षेत्रों मे दिखलाई पड़ेगा।
ग्रहण स्पर्श→ १५ बजकर २४ मिनट।
ग्रहण मध्य→ १६ बजकर ४९ मिनट।
ग्रहण मोक्ष→ १८ बजकर २३मिनट।
उपरोक्त खण्डग्रास चन्द्र ग्रहण की अवधि है।
अब खग्रास चन्द्र ग्रहण की अवधि निम्नलिखित है।
ग्रहण स्पर्श → १४ बजकर ४९ मिनट।
ग्रहण मध्य→ १६ बजकर ५७ मिनट।
ग्रहण मोक्ष → १६ बजकर ५८ मिनट।
अतः पूर्ण चन्द्र ग्रहण की कुल अवधि सिर्फ ०८ मिनट है।
भारत मे खण्डग्रास चन्द्र ग्रहण पड़ेगा।
Good Results→ मिथुन, कन्या, मकर ।
Normal Result→ कर्क, सिंह, कुंभ, मीन।
Bad Result → मेष, वृष,तुला, वृश्चिक, धनु।
शुभता के लिए ग्रहण काल मे निम्न मंत्र का जाप करें।
” ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः “
(१) चींटियों को पिसा हुआ चावल व आटा डाले।
(२) मोती, चाँदी, चावल,मिश्री, सफेद कपड़ा, सफेद फूल,शंख,कपूर, श्वेत चंदन,पलाश की लकड़ी, दूध, दही, घी, चीनी दान करना चाहिए।
विभिन्न राशियों पर क्या फर्क पड़ेगा―
(१) मेष राशि – अच्छा असर पड़ेगा, बिगड़े काम बन सकते हैं। हर काम मे सफलता मिलेगी।परन्तु राशि से अष्टम चन्द्रमा होने से मानसिक तनाव हावी रहेगा, माँ की सेहत का खास ख्याल रखना होगा एवं व्यर्थ के वाद-विवाद से बचना चाहिए।अचानक धन लाभ हो सकता है।
(२) वृषभ राशि – इस राशि वाले लोगों को अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए अन्यथा कष्ट हो सकता है। ग्रहस्थ जीवन मे परेशानी और मान सम्मान में कमी के योग हैं।
(३) मिथुन राशि- यह चन्द्र ग्रहण आपको लाभदायक सिद्ध होगा। धन लाभ होगा एवं कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा भाई-बहिनों से विवाद हो सकता है, फल स्वरूप मानसिक तनाव रहेगा जिससे स्वास्थ्य प्रभावित भी हो सकता है।
(४) कर्क राशि – यह ग्रहण मानसिक तनाव दे सकता है, पेट सम्बन्धित रोग परेशान कर सकते हैं। वर्तमान समय में अपनी संतान का बहुत ही ख्याल रखें। व्यवसाय में लाभकारी योग बनेंगे।
(५) सिंह राशि – चतुर्थ चन्द्रमा अच्छा असरकारी नहीं है, पारिवारिक जीवन में खटपट होगी। केरियर मे समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पिता के विचारों से आपके विचार मेल नहीं खायेंगे। घरेलू परेशानियों के बाद भी व्यवसाय के कार्यों में सफलता मिलेगी।
(६) कन्या राशि– शुभ फल देखने को मिलेंगे। कन्या राशि वालों के आय मे वृद्धि होगी। नौकरी कारोबार में लाभ की संभावना बनेगी। माता-पिता भी मददगार साबित होगें।
(७) तुला राशि― राशि से द्वितीय चन्द्र धन हानि के संकेत दे रहा है, अतः पूँजी निवेश से बचें। सेहत का ख्याल रखें।शारीरिक कष्ट हो सकता है।
(८) वृश्चिक राशि― इस राशि वालों को चन्द्र ग्रहण का बुरा असर देखने को मिल सकता है।कामों में बाधाएं उत्पन्न होंगी, कैरियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, वाद-विवाद की प्रबल संभावना है। माता पिता की सेहत बिगड़ सकती हैं।
(९) धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा द्वादश भाव में गोचर करेगा फलस्वरूप खर्चों की अधिकता रहेगी। आप अनिद्रा के शिकार भी हो सकते हैं।किसी से वाद-विवाद भी हो सकता है, स्वास्थ्य का ख्याल रखें, धन हानि के योग हैं।
(१०) मकर राशि― आपकी राशि से एकादश भाव में गोचरीय चन्द्रमा अत्यंत ही लाभदायक है, धन लाभ के योग हैं। कार्य व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है।संतान सुख के भी योग है।
(११) कुंभ राशि― काम समझदारी से करें, वाहन बहुत ही सावधानी से चलाये। सिर मे दर्द हो सकता है।
कार्य व्यवसाय में उतार चढ़ाव रहेगा।वरिष्ठ अधिकारियों से इस समय तालमेल बनाने की आवश्यकता है। व्यवसाय मे सफलता जरूर मिलेगी पर धीरे धीरे, अतः संयम बनाकर रखें।
(१२) मीन राशि ― आपकी राशि वालों के सपने साकार होने के योग हैं।धन लाभ की प्रबल संभावना है। पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। मान सम्मान की रक्षा बड़े ही जतन से करें, कुछ लोग मानहानि करने की फिराक में हैं।
चूंकि चन्द्रमा पर आंशिक ग्रहण २६ मई २०२१ को दोपहर 15:24 बजे से शुरू होगा और शाम 18:23 बजे तक समाप्त हो जायेगा।अतः इस चन्द्र ग्रहण का भारत मे सूतक और यम-नियम लागू नहीं होगा।