721 total views, 3 views today

प्रश्न ― श्लोक या मंत्रों का पाठ करने से क्या लाभ है ?
उत्तर ― मंत्रों के माध्यम से सूक्ष्म जगत से सम्पर्क किया जाता है, कौन सा मंत्र विश्व के लिए किस हिस्से से सम्पर्क मे होगा यह बात इस बात पर निर्भर करता है कि हमारी जिज्ञासा प्रकृति की किस घटना से सम्बंधित है।
भाषा की संरचना और विश्व की संरचना दोनों एक होने से हम मंत्रो के माध्यम से विश्व से सम्पर्क करते है, चेतना की उसी अवस्था पर संबंधित घटना की जिज्ञासा पूर्ण होती है।
श्लोकों को बार बार उच्चारित करने से चेतना विश्व से सम्पर्क कर लेती है, यह भी मंत्रो के समान है।
जैसे ही चेतना वस्तुओं से जुड़ती है वैसे ही उसे प्रकृति के नियमों का ज्ञान होता है इसी अवस्था मे पिण्ड और ब्राहाण्ड की एकीकरण का अहसास होता है।
जब वस्तु विशेष से आने वाली उर्जा गुण की दृष्टि से स्वयं की चेतना के बराबर हो जाती है तब चेतना में एक सत्ता आ जाती है।